RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर फंसे कांग्रेस विधायक, AICC तक पहुंचा मामला, मांगा गया जवाब

भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के लिए आरएसएस के हिंदू कार्यक्रम में शामिल होना अब बड़ी राजनीतिक मुसीबत बनता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह मामला अब सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी AICC तक पहुंच गया है, जिसके बाद पार्टी की ओर से विधायक से इस पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा गया है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को सौंप दी है और आगे की कार्रवाई के लिए स्थिति स्पष्ट की है। अभिजीत शाह हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीते दिनों टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के रहटगांव तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक हिंदू कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह की मौजूदगी सामने आई थी।

कार्यक्रम में उनकी शिरकत की खबर सामने आते ही हरदा जिले के कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और इसे पार्टी लाइन के खिलाफ कदम बताया। अब मामला संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुंचने के बाद अभिजीत शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं और पार्टी उनके जवाब का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *