11 लाख के सोने-हीरे के जेवर की चोरी, CCTV फुटेज ने पकड़ा आरोपी टैक्सी ड्राइवर

 इंदौर। शहर के एमजी रोड से चिड़ियाघर घूमने गए एक परिवार की टैक्सी से करीब 11 लाख रुपये के कीमती सोने और हीरे के जेवर चोरी हो गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी टैक्सी ड्राइवर नंदकिशोर बाघ को गिरफ्तार किया है।

फरियादी परिवार इंदौर के एमजी रोड इलाके के अंबर बिल्डिंग में रहता है। 20 जनवरी को नरेश जैन अपने परिवार के साथ चिड़ियाघर घूमने गया था।

उन्होंने टैक्सी कार को ड्राइवर के साथ पार्किंग में खड़ा किया था। नरेश ने अपने कीमती जेवर गाड़ी में एक डिब्बे में रखे थे क्योंकि उन्हें बाद में एक शादी समारोह में शहर के बाहर जाना था।

यही मौका टैक्सी ड्राइवर नंदकिशोर ने चुराने के लिए चुना। उसने कार से करीब 11 लाख रुपये के सोने और हीरे के जेवर चोरी कर लिए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिर की मदद से नंदकिशोर को भमोरी से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद भी कर लिए हैं।

फिलहाल आरोपी से आगे पूछताछ जारी है।

जानकारी रामसनेही मिश्रा, एडिशनल डीसीपी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *