सड़क किनारे लावारिस मिला 4 माह का मासूम: रात के अंधेरे में रोने की चीखें सुन लोगों की पड़ी नजर, इलाके में फैली सनसनी

पीथमपुर। मध्य प्रदेश के पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस चौराहे पर सड़क किनारे एक गुमटी की आड़ में तीन से चार माह का मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई।
रात के अंधेरे में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर सावन जायसवाल मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस व 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना देकर बच्चे को सुरक्षित देखरेख में भिजवाया।
सावन जायसवाल ने बताया कि किसी अज्ञात महिला या पुरुष द्वारा रात के अंधेरे में मासूम को छोड़कर चले जाने की आशंका है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि एक स्थानीय परिवार बच्चे की देखरेख कर रहा है और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *