UP Foundation Day: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा— यूपी बना भारत के विकास का ग्रोथ इंजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की बहनों और भाइयों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई, असीम संभावनाओं से भरा हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू राज्य की छवि से निकलकर भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों को भी विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि विदेशों में रहकर अपने परिश्रम, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से उन्होंने उत्तर प्रदेश और भारत का मान वैश्विक मंच पर बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी भारतीयों के अनुभव और ज्ञान को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हृदय से शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि वर्ष 1902 में नॉर्थ वेस्ट प्रोविन्स का नाम बदलकर यूनाइटेड प्रोविन्स ऑफ आगरा एंड अवध रखा गया, जिसे आम बोलचाल में यूपी कहा जाने लगा।

वर्ष 1920 में प्रदेश की राजधानी प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित की गई, जबकि उच्च न्यायालय प्रयागराज में ही बना रहा और लखनऊ में उसकी एक पीठ स्थापित की गई।

24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया, जिसके बाद से ही हर साल उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाने लगा।

मई 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने आधिकारिक रूप से हर वर्ष 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की थी, जिसका प्रस्ताव तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *