Team India ने रचा इतिहास, एक साथ 2 धांसू रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाया, बनी एशिया की नंबर 1 टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में खेला गया टी20 मुकाबला क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया, जहां टीम इंडिया ने 209 रनों के बड़े लक्ष्य को महज 15.2 ओवर यानी सिर्फ 92 गेंदों में हासिल कर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया बल्कि एक साथ दो बड़े रिकॉर्ड बनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया।

रायपुर टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए थे और शुरुआत में भारत के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ऐसा लगा कि मैच कीवी टीम के हाथ में है।

लेकिन इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।

ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर उतरते हुए सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

दोनों बल्लेबाजों के बीच 122 रनों की धमाकेदार साझेदारी हुई और भारत ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे तेज सफल रन चेज पूरा किया।

इस जीत के साथ भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठी बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के बाद दुनिया की दूसरी सबसे सफल टीम बन गई।

इतना ही नहीं, रायपुर टी20 के साथ भारत अपने घर में 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला एशिया का पहला देश भी बन गया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खेले गए इन 100 मैचों में 68 में जीत दर्ज की है और एशिया में टी20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर ली है।

रायपुर की इस यादगार जीत ने न सिर्फ सीरीज में भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई, बल्कि टीम इंडिया को एशिया की नंबर वन टी20 टीम के रूप में भी स्थापित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *