‘सलमान और शाहरुख’ ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, गाड़ी में बैठकर कर रहे थे मौत के सामान की सप्लाई, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग्स तस्करी में लिप्त दो युवकों सलमान और शाहरुख को गिरफ्तार किया है, जो गाड़ी में बैठकर नशे का सामान सप्लाई कर रहे थे।

दरअसल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन के पास दो युवक ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम सलमान और शाहरुख बताए जा रहे हैं, जो ऑटो में बैठकर एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3.01 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

फिलहाल क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *