एमपी में गणतंत्र दिवस की धूम, बीजेपी और कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगा, हेमंत खंडेलवाल और उमंग सिंघार ने किया झंडा वंदन

भोपाल। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मध्य प्रदेश में भी 26 जनवरी को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ झंडा वंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के ही दिन देश को अपना गणतंत्र मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के श्रेष्ठ देशों की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश की एकता और लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।

वहीं कांग्रेस मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने झंडा वंदन किया और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता शामिल हुए और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *