अशोकनगर में CM डॉ. मोहन यादव का औचक निरीक्षण, जनसुनवाई में बैठकर जानी योजनाओं की जमीनी सच्चाई

अशोकनगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुशासन की मिसाल पेश करते हुए अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी महिदपुर में अचानक पहुंचकर सभी को चौंका दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री सीधे ग्राम सभा की जनसुनवाई में शामिल हुए और सरपंच, पंचों व ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ फाइलों में आदेश जारी करना नहीं है, बल्कि योजनाओं का असली असर जमीन पर देखना और समझना है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल किए कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अगर कोई समस्या है तो उसे खुलकर बताएं। ग्रामीणों की बातें सुनते ही मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे इसी तरह प्रदेशभर में नियमित दौरे करेंगे, ताकि सीधे आम जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन सकें और उनका त्वरित निराकरण कर सकें। इससे सरकार और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा और सरकारी योजनाएं वास्तव में धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो सकेंगी। यह पहल ग्रामीण मध्य प्रदेश के लिए एक नई और सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *