सीधी। जिला अस्पताल के PICU वार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक फॉल सीलिंग का एक हिस्सा गिर पड़ा।
हादसे के दौरान वहां भर्ती एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया, लेकिन घटना के बाद वार्ड में चीख-पुकार मच गई।
मासूम के परिजन बच्चे को गोद में लेकर बिलखते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अस्पताल प्रबंधन और सिविल सर्जन का कहना है कि फॉल सीलिंग के कोने का हिस्सा गिरा था और बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं आई है।
यह जिला अस्पताल सीधी का एकमात्र सरकारी अस्पताल है, जहां गंभीर बीमार बच्चों को इलाज के लिए भर्ती किया जाता है।
परिजन अपने बच्चों को बेहतर इलाज की उम्मीद में यहां लाते हैं, लेकिन इस घटना के बाद अब उनके मन में डर बैठ गया है।
फॉल सीलिंग गिरने की घटना ने अस्पताल की जर्जर हालत की पोल खोल दी है।
इससे साफ सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल के मेंटेनेंस के नाम पर खर्च होने वाले लाखों रुपये आखिर कहां जा रहे हैं।
अब इस लापरवाही को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

