बीजेपी दफ्तर में मंत्रियों के बैठने का रोस्टर जारी, मंत्री और पदाधिकारी मिलकर करेंगे कार्यकर्ताओं की सुनवाई

 भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों के बैठने का फरवरी माह का रोस्टर जारी कर दिया गया है। फरवरी में कुल 20 दिन मंत्री प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे और उनके साथ पार्टी पदाधिकारी भी बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। यह सुनवाई सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच होगी, जिसमें हर दिन अलग-अलग मंत्रियों की ड्यूटी तय की गई है।

फरवरी के पहले सप्ताह में 02 फरवरी सोमवार को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल और विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह कार्यालय में बैठेंगे। 03 फरवरी मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार और बीजेपी प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। 04 फरवरी बुधवार को खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पशुपालन मंत्री लखन पटेल और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंति पाठक सुनवाई करेंगे। 05 फरवरी गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल बैठेंगे। 06 फरवरी शुक्रवार को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

दूसरे सप्ताह में 09 फरवरी सोमवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मत्स्य पालन राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभल जाटव सुनवाई करेंगे। 10 फरवरी मंगलवार को पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ मौजूद रहेंगे। 11 फरवरी बुधवार को स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल और प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर बैठेंगे। 12 फरवरी गुरुवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर और प्रदेश मंत्री संगीता सोनी सुनवाई करेंगे। 13 फरवरी शुक्रवार को पीएचई मंत्री संपतिया उइके, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और प्रदेश मंत्री राजो मालवीय कार्यालय में रहेंगे।

तीसरे सप्ताह में 16 फरवरी सोमवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह बैठेंगे। 17 फरवरी मंगलवार को कृषि मंत्री ऐदलसिंह कंसाना और विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी मौजूद रहेंगे। 18 फरवरी बुधवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और विधायक व प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह सुनवाई करेंगी। 19 फरवरी गुरुवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और प्रदेश मंत्री बबीता परमार बैठेंगे। 20 फरवरी शुक्रवार को उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

चौथे सप्ताह में 23 फरवरी सोमवार को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटव सुनवाई करेंगे। 24 फरवरी मंगलवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ बैठेंगे। 25 फरवरी बुधवार को नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर मौजूद रहेंगे। 26 फरवरी गुरुवार को एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप और प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह सुनवाई करेंगे। 27 फरवरी शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और प्रदेश मंत्री राजो मालवीय कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *