उज्जैन में ब्रिज निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, सरियों में दबकर मजदूर की मौत, गैस कटर से काटकर निकाला गया शव

मध्य प्रदेश के उज्जैन में ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है, नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के शांति पैलेस चौराहे पर इंदौर–उज्जैन सिक्स लेन ब्रिज का काम चल रहा था, इसी दौरान एक मजदूर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह लोहे की सरियों के बीच फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूर सरियों में बुरी तरह दब गया और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया, आसपास मौजूद अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन सरियों में फंसे होने की वजह से उसे बाहर निकालना आसान नहीं था।

काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से सरियों को काटा गया और मजदूर अशोक को बाहर निकाला गया, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *