नाले में नर कंकाल मिलने से मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब संजरा गांव के पास एक सूखे नाले में नर कंकाल के अवशेष मिले, नाले के किनारे पड़े कंकाल को देखकर इलाके में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक संजरा तिगड्डा के पास नाले से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर पानी के किनारे पड़े नर कंकाल पर पड़ी, कंकाल देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के गांवों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, इसके बाद तुरंत गढ़ाकोटा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए, पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि नर कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिस कारण मौके पर उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी है, अब पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल कर रही है और कंकाल को पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत के कारण और पहचान से जुड़े राज सामने आ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *