सिंगरौली में गौ हत्या की सनसनीखेज वारदात, यूरिया और महुआ खिलाकर चार गायों को उतारा मौत के घाट

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चार गायों को यूरिया और महुआ मिलाकर खिला दिया गया, जिसके बाद बेजुबान जानवर तड़पते रहे और आखिरकार उनकी मौत हो गई।

यह मामला सरई थाना क्षेत्र के सरई नगर परिषद वार्ड नंबर तीन छुहीगड़ई का बताया जा रहा है, जहां सुबह ग्रामीणों ने गायों के शव देखे तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का कहना है कि गायें उनकी आजीविका का सहारा हैं और इस तरह की घटना सुनियोजित साजिश लगती है, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

घटना की सूचना मिलते ही सरई पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र के पुरैल गांव में भी इसी तरह यूरिया और महुआ से गायों की मौत हुई थी, जिससे एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *