भोपाल क्राइम अपडेट कोर्ट में दुष्कर्म आरोपी की पिटाई कमला पार्क में युवक पर चाकू से हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से अपराध की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं जहां एक ओर कोहेफिजा इलाके में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों के गुस्से का सामना करना पड़ा तो दूसरी ओर श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के कमला पार्क रेत घाट के पास एक नाबालिग युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

कोहेफिजा मामले में पुलिस जब दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश करने लेकर पहुंची तो वहां माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और मौजूद वकीलों ने आरोपी को घेरकर उसकी पिटाई शुरू कर दी, इस दौरान पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की हुई और पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कार में 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हुए वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन की रिमांड पर लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

इधर भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में कमला पार्क रेत घाट के पास 17 साल के एक नाबालिग युवक पर बदमाशों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया, धारदार हथियार से किए गए इस हमले में युवक की पीठ और हाथ के पंजे में गंभीर चोटें आई हैं जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया।

घायल युवक को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *