उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद अलका लांबा ने मंत्री विजयवर्गीय पर बोला हमला कहा जिनका नाम कैलाश उनके कार्य समाज में पाप व अपराध को बढ़ावा देने वाले

 उज्जैन। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में नंदी हाल और देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदी मंडपम में ध्यान लगाया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अलका लांबा ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा हमला बोला और कहा कि केवल भगवान का नाम अपने नाम से जोड़ लेना काफी नहीं होता असली सवाल यह है कि जमीन पर काम क्या किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिनका नाम कैलाश है उनके काम समाज में पाप और अपराध को बढ़ावा देने वाले नजर आते हैं और भगवान शिव ने मानवता की रक्षा के लिए विष पिया था जबकि आज कुछ नेता समाज में जहर फैलाने का काम कर रहे हैं।

अलका लांबा ने इंदौर से उज्जैन के बीच एक ऑटो पर लगे विज्ञापन का जिक्र करते हुए कहा कि नाबालिग बेटियों के बलात्कार और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी का प्रचार किया जाना बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों का महिमामंडन महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरनाक है और महिला कांग्रेस इस तरह की मानसिकता के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी और समाज को जागरूक करने का काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *