बच्चियों को छेड़ना पाप है पुलिस हमारी बाप है छात्राओं को परेशान करना तीन मनचलों को पड़ा महंगा पुलिस ने निकाला जुलूस

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से मनचलों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का मामला सामने आया है जहां स्कूली छात्राओं को परेशान करना तीन युवकों को भारी पड़ गया।

बताया जा रहा है कि इमझिरा गांव के रहने वाले मनीष जाटव, जीवन जाटव और गणेश जाटव रोजाना रास्ते से गुजरने वाली स्कूली छात्राओं के आगे पीछे बाइक दौड़ाते थे और उन्हें देखकर गंदे कमेंट्स करते थे जिससे छात्राएं लगातार डर और परेशानी में थीं।

आखिरकार परेशान छात्राएं अपने परिजनों के साथ तेंदूखेड़ा थाने पहुंचीं और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें पकड़कर नगर में जुलूस निकाला।

जुलूस के दौरान तीनों मनचलों से यह नारे भी लगवाए गए कि बच्चियों को छेड़ना पाप है और पुलिस हमारी बाप है।

थाना प्रभारी बी एल त्यागी ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद इलाके में कानून का डर पैदा करना और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देना है ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *