भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राजस्व मंत्री करण वर्मा पर तीखा सियासी हमला बोला है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
उमंग सिंघार ने लिखा कि लाडली बहनों के स्वाभिमान पर चोट करना अब भाजपा नेताओं की आदत बनती जा रही है और मंच पर बुलाने के बाद न आने पर नाम काटने जैसी धमकी देना केवल गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं बल्कि सत्ता के दुरुपयोग और महिला विरोधी मानसिकता का खुला प्रमाण है।
उन्होंने सवाल उठाया कि पहले सरकार ने तीन हजार रुपये देने के बड़े वादे किए, फिर राशि पंद्रह सौ पर आकर रुक गई और आज जब बहनें अपना हक मांग रही हैं तो उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, तो क्या यही भाजपा शासन में महिला सम्मान है।
उमंग सिंघार ने आगे कहा कि भाजपा के तथाकथित सुशासन की असल तस्वीर उसके मंत्री खुद अपने बयानों से उजागर कर रहे हैं और इससे पहले भी ऐसे बयान सामने आते रहे हैं, लेकिन संस्कारों की दुहाई देने वाली पार्टी ने हर बार चुप्पी साध ली।

