जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मां नर्मदा के पावन तट पर स्वर्गीय अजीत दादा पवार का अस्थि विसर्जन विधि-विधान से संपन्न हुआ। पार्टी पदाधिकारी अस्थि कलश लेकर जबलपुर पहुंचे और पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की गई।
शुक्रवार को पदाधिकारी सबसे पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई और अस्थि पूजन किया गया। इसके बाद मां नर्मदा तट पर विधिवत अस्थि विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मां नर्मदा के तट पर पूजा-अर्चना के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार का हाल ही में एक विमान हादसे में निधन हो गया था। वे 28 जनवरी को बारामती नगर परिषद के चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए थे, इसी दौरान लैंडिंग के समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में अजीत पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई।

