MP में लव जिहाद का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार स्नैपचैट से दोस्ती पुलिस ने निकाला जुलूस

मंदसौर। मध्य प्रदेश के दलौदा थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने दस दिन बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सुरक्षित बरामद कर लिया है और इस मामले में मेरठ निवासी युवक मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा है जो पिछले करीब एक साल से आरोपी के संपर्क में थी और दोनों के बीच स्नैपचैट के जरिए बातचीत होती थी।

युवती के पास मोबाइल फोन नहीं था और वह टैबलेट के माध्यम से चैट करती थी, इसी दौरान आरोपी मेरठ से मंदसौर पहुंचा और शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा के लापता होने पर परिजनों की शिकायत पर दलौदा पुलिस ने मामला दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्रेटर नोएडा से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

आरोपी का जुलूस निकालने को लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन खराब होने की वजह से मेडिकल जांच के लिए आरोपी को पैदल ले जाया गया था, इसी दौरान रास्ते में लोगों ने उसे देखा, जिसे लेकर जुलूस निकाले जाने की बात सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *