UP में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, गो संरक्षण और संवर्धन पर आधारित मूवी से गायों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल

उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘गोदान’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और गोवंश के संरक्षण पर आधारित इसकी कहानी के जरिए गायों की सुरक्षा और संवर्धन को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सरकार का मानना है कि टैक्स फ्री होने के बाद यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर हमेशा गंभीर रहे हैं और इस फिल्म के माध्यम से समाज में गायों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। टैक्स फ्री होने के बाद अब यह फिल्म आम लोगों के लिए कम कीमत पर सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी, जिससे ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘गोदान’ करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों, नोएडा, मथुरा और मुंबई जैसी लोकेशनों पर की गई है। फिल्म को ज्यादा वास्तविक और प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें कई सच्ची घटनाओं को भी कहानी में शामिल किया गया है, ताकि दर्शकों को गो संरक्षण के मुद्दे से भावनात्मक रूप से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *