UGC Act के विरोध में शाजापुर में सवर्ण समाज सड़क पर उतरा, काले झंडों के साथ निकाली रैली

शाजापुर। भारत सरकार द्वारा यूजीसी के नए कानून को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच मध्यप्रदेश के शाजापुर में भी सवर्ण समाज सड़क पर उतर आया और काले झंडे लेकर रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड से रैली के रूप में निकले और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिर बस स्टैंड पहुंचे, जहां सभा के साथ रैली का समापन हुआ, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कानून के खिलाफ नारेबाजी की और इसे वापस लेने की मांग उठाई।

सवर्ण समाज के लोगों का कहना है कि यह कानून छात्रों के भविष्य पर बेड़ियां डालने जैसा है और इससे युवाओं के अवसर सीमित होंगे, इसलिए इस नियम को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *