नेपानगर में चेन स्नेचिंग, महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

इंदौर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में रविवार शाम चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां संजय नगर पुलिया के पास सिटीजन स्कूल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता करीब पचपन वर्षीय जीजा बाई बताई जा रही हैं, जो बाजार से अपने घर संजय नगर लौट रही थीं, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनसे सीवल गांव जाने का रास्ता पूछा और बातचीत के बीच अचानक एक युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया।

घटना के बाद महिला ने नेपानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, इलाके में इस वारदात के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *