दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मंदिर में तोड़फोड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां सेवड़ा क्षेत्र के मोहना जाट ग्राम स्थित माता मंदिर में एक शराबी ने देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया, खंडित मूर्ति देखकर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया।
बताया जा रहा है कि सेंगुवां इलाके में नशे की हालत में आरोपी मंदिर पहुंचा और वहां तोड़फोड़ करते हुए देवी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
मामला बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है, वहीं मंदिर में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

