MP पुलिस भर्ती 2026 में 7500 आरक्षक पदों के लिए फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से होंगे शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती का सपना अब अगले चरण में पहुंच गया है, आरक्षक जीडी और आरक्षक रेडियो के कुल 7500 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास कर चुके करीब 53 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा का सामना करना होगा।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेंगे और यह परीक्षाएं प्रदेश के 10 केंद्रों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना में आयोजित की जाएंगी, जहां हर दिन सुबह 6 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी।
फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों को 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसे शारीरिक मानकों पर खरा उतरना होगा और साथ ही दस्तावेज सत्यापन के दौरान आधार ई-केवाईसी के जरिए बार-बार पहचान सत्यापित की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
गौरतलब है कि ऑनलाइन लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी और 25 जनवरी 2026 को जारी परिणाम में कुल 59 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया, पिछले साल से चर्चा में रही इस भर्ती में 7500 पदों के लिए करीब साढ़े नौ लाख से ज्यादा आवेदन आए थे, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *