बड़ी खबरः मंत्री विजय शाह और कर्नल सोफिया कुरैशी मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, वजह ये रही

जबलपुर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान से जुड़े बहुचर्चित मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी और इस पर पूरे प्रदेश समेत देशभर की निगाहें टिकी हुई थीं।

कोर्ट में केस नंबर सूचीबद्ध न होने की वजह से आज सुनवाई टल गई जिससे मंत्री विजय शाह को फिलहाल कुछ और दिनों की राहत मिल गई है और अगली सुनवाई के लिए अभी तक मामला लिस्ट नहीं किया गया है।

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वह मुकदमा चलाने की मंजूरी को लेकर फैसला करे और इसके लिए सरकार को दो सप्ताह का समय भी दिया गया था।

इस मामले में एसआईटी पहले ही अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक अभियोजन की अनुमति नहीं दी गई है और एसआईटी ने कोर्ट को बताया है कि मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले मंत्री विजय शाह से जुड़े अन्य विवादों को भी एसआईटी को सौंपने के निर्देश राज्य सरकार को दिए थे और पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मंत्री की दलीलें सुनने से भी इंकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *