AIMIM नेता के बिगड़े बोलः तौकीर निजामी बोले- 3 तरह के मुसलमान होते हैं, जूते चाटने, खाने और मारने वाले, पूछा- तुम कौन से हो

भोपाल। एआईएमआईएम नेता तौकीर निजामी का मुस्लिम समाज को लेकर दिया गया विवादित बयान सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

एक सभा को संबोधित करते हुए तौकीर निजामी ने कहा कि मुसलमान तीन तरह के होते हैं और उन्होंने राजनीतिक दलों से जोड़ते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि एक तरह के मुसलमान वे होते हैं जो जूते चाटने का काम करते हैं और ऐसे लोग उन्हें कांग्रेस में मिलते हैं।

निजामी ने आगे कहा कि दूसरी तरह के मुसलमान वे होते हैं जो जूते खाने का काम करते हैं और ऐसे लोग भाजपा में मिलते हैं।

इसके बाद उन्होंने कहा कि तीसरी तरह के मुसलमान वे होते हैं जो जूते मारने का काम करते हैं और ऐसे लोग AIMIM में मिलते हैं।

अपने बयान के अंत में तौकीर निजामी ने सभा में मौजूद लोगों से सवाल करते हुए पूछा कि बताओ मुसलमानों तुम किस तरह के मुसलमान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *