कलयुगी पति का खौफनाक चेहरा: कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, निर्मम हत्या से फैली सनसनी

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा में एक पति ही अपनी पत्नी का कातिल बन गया।

आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गया।

यह घटना ग्राम खमतरा के रामपुर खजुरी हार इलाके की बताई जा रही है जहां 40 वर्षीय मीरा बाई का शव 8 फरवरी को झाड़ियों में बरामद हुआ था जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी पति निर्भय सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है जबकि शुरुआती तौर पर हत्या की वजह आपसी कलह बताई जा रही है जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *