छात्र का एक साल बर्बाद, समय पर पहुंचकर भी परीक्षा केंद्र से लौटा दिया गया

दतिया। मध्यप्रदेश में आज से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और तय समय पर पहुंचे छात्रों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया जबकि देर से आने वालों को बाहर ही रोक दिया गया, लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्रवेश पत्र में दिए गए समय के मुताबिक परीक्षा केंद्र पहुंचने के बावजूद छात्र को भीतर जाने नहीं दिया गया और उसकी एक साल की मेहनत बेकार चली गई, हालांकि अब उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा में एक मौका मिलने की संभावना बताई जा रही है।

यह मामला दतिया जिले के भांडेर ब्लॉक स्थित पिपरौआ कला परीक्षा केंद्र का है जहां एसडीएम ने देर से आने का हवाला देकर छात्र को प्रवेश देने से इनकार कर दिया, छात्र अनमोल का कहना है कि वह पेपर बंटने से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गया था लेकिन परिजनों की काफी गुहार के बाद भी अधिकारी का रवैया नहीं बदला।

बताया जा रहा है कि छात्र का परीक्षा केंद्र दतिया से करीब बीस किलोमीटर दूर था और इसी वजह से वह निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंच पाया, इसके बावजूद प्रशासन ने उसे केंद्र के बाहर ही रोककर वापस भेज दिया, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जिसने परीक्षा व्यवस्था और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *