एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है, ऐसे वक्त में उनके समर्थन में एक्टर सोनू सूद सामने आए हैं और उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और अभी से साइनिंग अमाउंट देकर उनका हौसला बढ़ाएंगे।
सोनू सूद ने दूसरे प्रोड्यूसर्स से भी अपील की है कि वे इस कठिन समय में राजपाल यादव का साथ दें, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को सालों तक यादगार काम दिए हैं, कभी-कभी जिंदगी किसी के साथ अन्याय कर जाती है और यह प्रतिभा की कमी नहीं बल्कि वक्त की मार होती है, ऐसे में हम सभी निर्माताओं और सहकर्मियों को साथ खड़े होने की जरूरत है।
अपने पोस्ट में सोनू सूद ने साफ कहा कि भविष्य के काम के बदले दी जाने वाली छोटी-सी साइनिंग फीस कोई दान नहीं बल्कि एक कलाकार के सम्मान की बात है, जब इंडस्ट्री का अपना कोई सदस्य मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो उसे यह एहसास दिलाना जरूरी है कि वह अकेला नहीं है, तभी साबित होता है कि यह सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं बल्कि एक परिवार है।
दरअसल साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स से करीब 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और आर्थिक तंगी के चलते दिया गया चेक बाउंस हो गया, मामला कोर्ट तक पहुंचा और कई बार राहत मिलने के बावजूद रकम न चुका पाने पर कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया, सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने भावुक होकर कहा था कि उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है, न पैसे हैं और न कोई सहारा, अब इस लड़ाई को उन्हें अकेले ही लड़ना होगा।

