UP Budget 2026-27 : सीएम योगी बोले, 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की ओर उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाएगा यह बजट

योगी सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है और इस बजट का आकार करीब 9 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बजट से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आज प्रस्तुत होने वाला बजट आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई दिशा, नई ऊर्जा, स्पष्ट नीति-दृष्टि और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नया उत्तर प्रदेश सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण की नीति के साथ एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान मंडल में पेश किया जाने वाला वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आत्मनिर्भर विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को मजबूती देगा और राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में प्रगति सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान, मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और किसान की समृद्धि को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो विकसित भारत 2047 के निर्माण और नए उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत और नया उत्तर प्रदेश विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है और जनता के विश्वास व आशीर्वाद के बल पर सरकार लगातार दसवीं बार विधानसभा में प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का बजट पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *