दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है जहां जमीनी विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी, आरोपी ने पत्नी के दबाव में आकर जमीन अपने नाम कराने की कोशिश की और इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने मां को मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह दिल दहला देने वाली घटना दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर गांव की है जहां बुधवार रात आरोपी बेटे अरविंद पाल ने अपनी मां मिथला पाल पर पत्थर से हमला कर दिया, जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान गुस्से में आए बेटे ने मां को बार-बार पत्थर से कुचला जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया, सबसे मार्मिक तस्वीर यह रही कि दादी के शव के पास उनका डेढ़ साल का मासूम पोता घंटों रोता रहा, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया, फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

