इटारसी। मध्य प्रदेश के इटारसी जिले के सिवनीमालवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ढाबे के पास तीन युवकों के शव पड़े होने की खबर सामने आई, सुबह खेत और सड़क किनारे निकले ग्रामीणों ने शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, तीनों युवक फिलहाल अज्ञात बताए जा रहे हैं और ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतकों की पहचान हो सके और यह पता चल सके कि हादसा कैसे हुआ, फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

