आधी रात डबल मर्डर से फैली सनसनी 3 लोग घायल जादू टोने के शक में निर्मम हत्या गांव में दहशत

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जादू टोने के शक में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई जबकि इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और डर का माहौल फैल गया है और लोग सहमे हुए हैं।

यह सनसनीखेज वारदात ग्राम पंचायत अतरवा के लोहरा बैरिहवाटोला में हुई जहां देर रात एक युवक पर हमला किया गया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया, हत्या की खबर फैलते ही सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए जिससे गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया, सूचना मिलते ही जियावन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला जादू टोने के शक से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है हालांकि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि गांव में हालात बिगड़ें नहीं और स्थिति पर नियंत्रण बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *