छात्रा के साथ दुष्कर्म ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव SIT गठित आरोपी औसाफ और माज के दोस्तों की भूमिका भी जांच के घेरे में

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, टीटी नगर एसीपी के नेतृत्व में बनाई गई इस विशेष जांच टीम की कमान एसीपी अंकिता खातरकर संभाल रही हैं।

इस SIT में महिला थाना प्रभारी और कोहेफिजा थाना प्रभारी को भी शामिल किया गया है, कुल चार सदस्यीय टीम पूरे मामले की परत दर परत जांच करेगी, यह भी देखा जाएगा कि कहीं आरोपियों ने अन्य युवतियों को भी अपना शिकार तो नहीं बनाया और पीड़िता आरोपियों के संपर्क में कैसे आई, इसकी भी गहन पड़ताल होगी।

जांच के दायरे में आरोपी माज की भूमिका और वीडियो बनाने की साजिश भी शामिल है, SIT पीड़िता से मुलाकात कर बयान लेगी और दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी, साथ ही आरोपी औसाफ और माज के दोस्तों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

मामले में आरोपी माज की चौथी थार गाड़ी भी जब्त कर ली गई है, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि माज ने अंधेरे में छिपकर गाड़ी के बाहर से कांच के जरिए वीडियो बनाए थे, उस वक्त मुख्य आरोपी औसाफ और पीड़िता थार गाड़ी के अंदर थे और पहले से बनाई गई साजिश के तहत यह वीडियो रिकॉर्ड किए गए।

बताया जा रहा है कि माज ने ये वीडियो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी भेजे थे, पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी औसाफ और माज को गिरफ्तार कर लिया है और करीब 70 लाख रुपये कीमत की चार गाड़ियां जब्त की हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *