मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति लव मैरिज में मिले धोखे से टूटी पत्नी वीडियो बनाकर फांसी लगाकर दे दी जान

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव मैरिज में मिले धोखे से टूट चुकी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और मौत से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया जिसमें कहा कि उसकी मौत के लिए उसका पति और ससुराल वाले जिम्मेदार हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके की रहने वाली वैष्णवी उर्फ प्राची ने करीब छह महीने पहले परिवार के विरोध के बावजूद पुरानी छावनी निवासी राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर और स्टांप पर लव मैरिज की थी।

शादी के बाद दोनों पति पत्नी किराए के फ्लैट में सिरौल थाना क्षेत्र के ईस्ट मैरेडियन मल्टी में रह रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद प्राची को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

यह सच्चाई सामने आते ही प्राची राजू के घर पहुंची, जहां आरोप है कि राजू की पत्नी और उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह टूट चुकी हालत में अपने फ्लैट लौटी।

घर पहुंचते ही प्राची ने पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और जान दे दी, आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया जिसमें अपनी मौत के लिए पति राजू और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *