टीवी एक्ट्रेस हिना खान लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करती आ रही हैं और हाल ही में वह Sir H. N. Reliance Foundation Hospital द्वारा आयोजित ऑन्कोलॉजी लीडरशिप टाउनहॉल ‘इलुमिनेट 3.0’ में पहुंचीं जहां उन्होंने खुलकर अपनी जर्नी और अनुभव साझा करते हुए लोगों को एक मजबूत और पॉजिटिव संदेश दिया।
मंच से बात करते हुए हिना खान ने कहा कि कैंसर का मतलब जिंदगी खत्म होना नहीं होता अगर सही समय पर स्क्रीनिंग और जांच हो जाए तो इस बीमारी से लड़ा जा सकता है आज मेडिकल साइंस काफी आगे बढ़ चुका है और समय पर इलाज बहुत मायने रखता है मेरी पूरी जर्नी में और आज भी मेरे पति रॉकी जायसवाल और मेरे परिवार का साथ मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।
हिना ने भावुक होकर कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि डॉक्टरों की मदद से आज यहां खड़ी हैं परिवार के प्यार और अपने पति की हिम्मत ने उन्हें टूटने नहीं दिया शादी के बाद भी रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया और आज भी उन्हें वही प्यार और केयर मिलती है जिसकी उन्हें जरूरत थी यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
उन्होंने यह भी कहा कि वह लंबे समय से इस फेज से गुजर रही हैं और अब भी रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने क्या किया लेकिन जरूरी नहीं कि जो उनके लिए काम आया वही सबके लिए भी काम करे क्योंकि हर इंसान की बॉडी अलग होती है इसलिए आज में जीना सीखिए हर पल को खुलकर जिएं क्योंकि जिंदगी कब क्या मोड़ ले ले कोई नहीं जानता।
आखिर में हिना ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब वह वही करती हैं जो उनका दिल चाहता है डॉक्टर से कह चुकी हैं कि उन्हें दुनिया घूमनी है बर्फीले पानी में डुबकी लगानी है और नई जगहों को महसूस करना है आज जो मन करता है वही खाती हैं और जहां दिल करता है वहां निकल पड़ती हैं उन्होंने कभी खुद को मरीज की तरह महसूस नहीं होने दिया और उनके डॉक्टरों ने भी उन्हें हमेशा एक मजबूत इंसान की तरह ट्रीट किया।

