अरवल में सियासी गर्मी चरम पर — निर्दलीयों का दबदबा बरकरार, बीजेपी ने मनोज शर्मा पर जताया भरोसा, भाकपा माले ने भी ठोकी ताल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दौर अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को अरवल अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान सियासत पूरे शबाब पर दिखी। महागठबंधन की ओर से भाकपा (माले) प्रत्याशी महानंद सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान माले समर्थकों की जबरदस्त भीड़ कार्यालय…
