उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम, भक्ति में लीन होकर मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली

उज्जैन। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया

महाकाल मंदिर में प्रवेश करते ही डिप्टी सीएम भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए, उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और कुछ समय तक बाबा की आराधना में डूबे रहे, इसके बाद भस्म आरती के दिव्य और अलौकिक दृश्य के साक्षी बने और गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल के दर्शन किए

परंपरा के अनुसार उन्होंने भगवान को जल अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, बिहार की प्रगति और सभी नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की

इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने सनातन संस्कृति की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि महाकाल की ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करती है, उन्होंने महिला सशक्तिकरण और समाज के समग्र विकास के लिए भी विशेष प्रार्थना की

मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने इसे आध्यात्मिक चेतना का जीवंत केंद्र बताया, जहां आकर हर व्यक्ति को शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *