नए अवकाश नियमों पर बढ़ा विवाद: महिला कर्मचारियों की चाइल्ड केयर लीव में कटौती, कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने जताई कड़ी आपत्ति
भोपाल। मध्यप्रदेश वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए नए अवकाश नियमों के गजट नोटिफिकेशन ने कर्मचारियों में नाराज़गी पैदा कर दी है। 24 नवंबर 2025 को जारी हुए ये नियम, जिन्हें ‘मध्य प्रदेश सिविल सेवा अवकाश नियम 2025’ नाम दिया गया है, 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश…
