उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद अलका लांबा ने मंत्री विजयवर्गीय पर बोला हमला कहा जिनका नाम कैलाश उनके कार्य समाज में पाप व अपराध को बढ़ावा देने वाले
उज्जैन। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में नंदी हाल और देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदी मंडपम में ध्यान लगाया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अलका लांबा ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा हमला बोला…
