भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह में तिरंगा फहराया और इसके बाद परेड की सलामी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के संकल्प को दोहराया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लाल परेड ग्राउंड में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

