भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब जमीन देने वाले किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा, सरकार का उद्देश्य किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाना है ताकि उन्हें उनकी जमीन का उचित मूल्य मिल सके और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुआवजे की राशि बढ़ने से किसानों के पास पर्याप्त धन आएगा, जिससे वे आसानी से नई जमीन खरीद सकेंगे और अपने भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे, साथ ही यह कदम किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा
उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले से भू-अर्जन से जुड़े मामलों का तेजी से निराकरण हो सकेगा और सिंचाई परियोजनाओं, सड़क, पुल, रेलवे और बांध जैसे बड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विकास तेजी से आगे बढ़ेगा
सीएम मोहन यादव के मुताबिक अब हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपए का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा, जिससे भूमि देने वाले किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे विकास के इस सफर में सीधे तौर पर भागीदार बन सकेंगे

