जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे उज्जैन, तड़के भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

 उज्जैन।जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज तड़के धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

करीब दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर किए भस्म आरती के दर्शन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत और सत्कार किया गया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए।

भस्म आरती के दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन नजर आए। आरती और पूजन के बाद उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

गर्भगृह में किया पूजन-अर्चन

भस्म आरती के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा महाकाल के गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान महाकाल से देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रावण मास के दूसरे सोमवार के चलते महाकाल मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हुए थे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था।

आस्था और श्रद्धा के बीच उज्जैन पहुंचे उपराज्यपाल

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसी भक्तिमय माहौल के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का उज्जैन दौरा भी पूरी तरह आस्था और श्रद्धा से जुड़ा नजर आया।

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *