BJP में बड़ा बदलाव! बृज गोपाल लोया को मिली मीडिया प्रभारी की कमान, खंडेलवाल-CM मोहन यादव ने दी बधाई

BJP में बड़ा बदलाव! बृज गोपाल लोया को मिली मीडिया प्रभारी की कमान, खंडेलवाल-CM मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत बृज गोपाल लोया ने प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद संभाल लिया है। राजधानी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बृज गोपाल लोया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इसके साथ ही सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाए गए रूपेश लोधी को भी शुभकामनाएं दी गईं।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि नई टीम के माध्यम से भाजपा की नीतियों, केंद्र सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनहित से जुड़े कार्यों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का काम किया जाएगा।

वहीं, जिम्मेदारी संभालने के बाद बृज गोपाल लोया ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लेखक के बारे में

KSTV Desk

View all posts by KSTV Desk →