तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस, पटवारी निलंबित: कलेक्टर की सख्ती से राजस्व विभाग में हड़कंप
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा उदाहरण देखने को मिला है। कलेक्टर गौरव बैनल ने बरगवां तहसील का औचक निरीक्षण किया और इस दौरान राजस्व मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नामांतरण और बंटवारे से जुड़े मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी हो रही है…
