जबलपुर। मध्यप्रदेश के Jabalpur स्थित Madhya Pradesh High Court में एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी पत्नी के गर्भपात के बाद भ्रूण लेकर कोर्ट पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। पीड़ित ने अदालत को बताया कि उसके पूरे परिवार की जान को खतरा बना हुआ है।
फरियादी ने एक स्थानीय कारोबारी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इसी हमले के कारण उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया। पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी के मिसकैरेज के बाद भ्रूण लेकर अदालत पहुंचा और न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसे सच बोलने और चुनाव लड़ने की सजा दी जा रही है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी कारण मजबूर होकर उसे अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि फरियादी दयाशंकर पांडे मध्यप्रदेश के Rewa जिले के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने साल 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। पीड़ित का दावा है कि चुनावी रंजिश के चलते उस पर पहले भी कई बार हमले किए जा चुके हैं और अब उसके पूरे परिवार की सुरक्षा खतरे में है।
फिलहाल यह मामला अदालत में पहुंचने के बाद चर्चा का विषय बन गया है और सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि न्यायालय इस गंभीर मामले में आगे क्या फैसला देता है।

