शाका लाका बूम बूम के ‘संजू’ बने पिता: किंशुक वैद्य के घर गूंजी बेटे की किलकारी

टीवी के मशहूर शो Shaka Laka Boom Boom में संजू का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले Kinshuk Vaidya के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर पिता बन गए हैं और उनके घर बेटे की किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी Diiksha Nagpal ने रविवार को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

इस खुशखबरी को खुद किंशुक वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नवजात बच्चे का छोटा सा हाथ दिखाई दे रहा है और उसे मां और पिता दोनों प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने भावुक कैप्शन भी लिखा— “बहुत प्यार और आभार के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं… बेबी वैद्य आ गया है। 08.03.26।”

बता दें कि इस कपल ने पिछले साल दिसंबर में ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि वे अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। उस समय दोनों ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अपने हाथों में छोटे-छोटे बेबी शूज पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे।

अगर उनकी लव स्टोरी की बात करें तो Kinshuk Vaidya और Diiksha Nagpal ने अगस्त 2024 में सगाई की थी। इसके बाद 22 नवंबर 2024 को Alibaug में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी रचाई थी। अब शादी के करीब डेढ़ साल बाद उनके घर नन्हे मेहमान के आने से खुशियों का माहौल है और फैंस भी इस गुड न्यूज पर उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *