मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल इंदौर में करेंगे गोवर्धन पूजा, गौशाला परिसर में तैयारियां पूरी

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल इंदौर के हातोद स्थित रेशम केंद्र गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे। यह समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव न केवल पूजा संपन्न करेंगे बल्कि गौसेवा से जुड़े कार्यों का अवलोकन भी करेंगे।

इस अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहेंगे। गौशाला परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और सभी धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि गौसेवा और पारंपरिक संस्कृति को बनाए रखने का भी अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *