भोपाल। Madhya Pradesh की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। Umang Singhar ने प्रदेश सरकार और मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के प्रभारी मंत्री जिलों से लापता हैं, जबकि जनता गैस की किल्लत, जुआ कांड और प्रशासनिक अव्यवस्था से परेशान है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के प्रभारी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड उनकी कामचोरी और जनता के प्रति संवेदनहीनता को उजागर कर रहा है। उन्होंने कहा कि न तो मंत्री जिलों का दौरा कर रहे हैं, न बैठकें ले रहे हैं और न ही जनता के बीच जाकर रात्रि विश्राम कर रहे हैं।
उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि क्या मंत्री सिर्फ मलाईदार दफ्तरों और तबादला उद्योग तक ही सीमित रह गए हैं। उन्होंने पूछा कि जब जिलों में प्रभारी मंत्री ही नहीं पहुंच रहे हैं तो जनता की समस्याओं का समाधान आखिर कौन करेगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में गैस की किल्लत, Mauganj जैसे जुआ कांड और प्रशासनिक अराजकता जैसी घटनाओं से जनता परेशान है, लेकिन जिम्मेदार मंत्री मैदान में नजर नहीं आ रहे।
उमंग सिंघार ने कहा कि यह सुशासन नहीं बल्कि जनता के साथ सीधा विश्वासघात है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

