इंदौर। Indore में छोटे नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर राजनीति गरमा गई है। Indore Municipal Corporation की एमआईसी बैठक में स्टेडियम का नाम बदलकर Chhatrapati Shivaji Maharaj के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके बाद Indian National Congress और Bharatiya Janata Party के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
नगर निगम की बैठक में शहर के ऐतिहासिक छोटे नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव सामने आते ही इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नामों का अपमान है, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि “छोटा नेहरू” आखिर कौन है, यह कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए।
कांग्रेस के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि यदि शहर में कोई नया और भव्य स्टेडियम बनाया जाता है तो उसका नाम Chhatrapati Shivaji Maharaj के नाम पर रखना गौरव की बात होगी, लेकिन पहले से मौजूद छोटे नेहरू स्टेडियम का नाम बदलना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े किसी व्यक्तित्व का नाम सामने आता है तो भाजपा नेताओं की कुंठा सामने आ जाती है।
वहीं इस पूरे मामले पर Pushyamitra Bhargav ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। महापौर ने कहा कि नगर निगम ने फिलहाल केवल प्रस्ताव पारित किया है और कांग्रेस को पहले यह बताना चाहिए कि “छोटा नेहरू” आखिर कौन है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति में ऐसा कौन सा व्यक्तित्व रहा है जिसे छोटे नेहरू के नाम से जाना जाता हो।
महापौर ने यह भी कहा कि देश आज तक नेहरू की नीतियों के परिणाम भुगत रहा है। इस बयान के बाद इंदौर में स्टेडियम के नाम को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

